BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भाजपाइयों के द्वारा वीआईपी रेस्ट हाउस की दीवार तोड़कर बनाया रास्ता - विधायक मर्सकोले..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 8, 2021

भाजपाइयों के द्वारा वीआईपी रेस्ट हाउस की दीवार तोड़कर बनाया रास्ता - विधायक मर्सकोले.....




रेवांचल टाईम्स - कांग्रेस विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले ने भाजपाईयो पर सरकारी बिल्डिंग की दीवार तोड़ कर अपने कार्यालय में जाने का रास्ता बनाने व सरकरी संपत्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुऐ ताना शाह बताया हैं।  मंडला के पॉश इलाके में वी आई पी सर्किट हाउस हैं उसी के सामने जो गार्डन है उसी की दीवार से लगा हुआ  भाजपा कार्यालय बना हुआ है। तो भाजपाइयों ने अपने कार्यालय में आने जाने की सुविधा  हेतु वीआईपी सर्किट हाउस की दीवार तोड़ कर नया रास्ता बना लिया है। जिसमें बाकायदा पक्का गेट लगा दिया गया है, जिसको लेकर कांग्रेस विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले ने भाजपाइयों पर सरकार का दुरुपयोग व सरकारी सम्पति को नुक्शान पहुँचे का आरोप लगाते हुए सवाल खड़े कर दिया है , 


वही अधिकारियों का कहना शासकीय वीआई पी गेस्ट हाउस की दीवार तोड़ कर रास्ता तो बनाया गया लेकिन दीवार किसने और क्यो तोड़ी हैं उकसे बारे में नही पता लेकिन फिर भी हम उस रास्ते को बंद करवा दे रहें क्योंकि वीआई पी गेस्ट हाउस में इस तरह के आम रास्ते नही बनायें जा सकते हैं।ये सरकार के नियमों के विरूद्ध है।


रेवांचल टाइम्स मंडला से प्रदीप दुबे

No comments:

Post a Comment